फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड न्यूज के मामले AAP उम्मीदवार सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने लोकसभा चुनाव में पेड न्यूज की लिस्ट जारी की है। खास बात यह कि लिस्ट में सिर्फ पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी के नाम से सबसे ज्यादा तीन बार खबरें प्रकाशित हुई हैं। वहीं, खर्च की राशि के मामले में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे है।

कार्यालय ने जांच में पाया कि AAP प्रत्याशी ने तीन बार पेड न्यूज प्रकाशित करवाईं। विज्ञापन के स्पेस के आधार पर इसका पूरा खर्च 48,755 रुपये बैठता है।
विज्ञापन

बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवार भी कम नहीं

वहीं, भाजपा प्रत्याशी महेश गिरि ने दो बार इस तरह की खबरें प्रकाशित करवाईं। इनका कुल खर्च 63,475 रुपये है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित पर एक बार का खर्च 12,815 रुपये है।

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली भर में पेड न्यूज के छह मामले पाए गए हैं। इनमें प्रत्याशी पेड खबरें प्रकाशित करने के दोषी हैं। लिहाजा इसे प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें