फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला के बहाने AAP का भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्रालयों को लेकर शुक्रवार को आए सीएजी रिपोर्ट को आधार बनाकर ‘आप’ ने एक बार फिर शीला सरकार को घोटालों के आरोप में घेरा है।
विज्ञापन


शनिवार को ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया और आशुतोष ने सीएजी रिपोर्ट में अनधिकृत कॉलोनियों में विकास और सुविधाओं के नाम पर 3029 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है।

नेताओं ने केंद्र सरकार से शीला दीक्षित को राज्यपाल के पद से हटाकर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पार्टी ने भाजपा पर भी हमला बोला है।
Trending Videos
विज्ञापन

'क्या शीला दीक्षित को बचाएगी भाजपा?'

सिसोदिया ने कहा कि जब ‘आप’ की सरकार थी तब शीला दीक्षित पर घोटाले करने का आरोप लगाने पर हमसे सबूत मांगा जाता था। सीएजी की रिपोर्ट से सच सबके सामने है। अब देखना है कि भाजपा शीला दीक्षित को बचाती है या कार्रवाई करती है।

वहीं आशुतोष ने कहा कि दिल्ली की 895 अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवर के लिए 3,668 करोड़ की व्यवस्था की गई थी।

रिपोर्ट बताती है इसमें 3029 करोड़ रुपये खर्च तो हुए लेकिन कॉलोनियों में कोई विकास नहीं हुआ। यह रुपये कहां गए किसी को पता नहीं। इन पैसों का गबन शीला दीक्षित और उनके मंत्रियों के समूह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें