फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की नई प्लानिंग: दिल्ली में हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव... इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, UP पर खास फोकस

Thu, 22 May 2025 02:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आप ने देशभर में संगठन का विस्तार करने की दिशा में बृहस्पतिवार को 11 राज्यों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह रणनीति उस मिशन का हिस्सा है, जिसमें ‘काम की राजनीति’ को देश के हर कोने तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए कई राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की। दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश, राजेश गुप्ता को कर्नाटक, ऋतुराज गोविंद को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


इस सूची के अनुसार, उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं। केरल में शेली ओबेरॉय, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, राजस्थान में धीरेश टोकस, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को प्रभारी बनाया गया है। 

आम आदमी पार्टी का यूपी पर खास फोकस
2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने यूपी पर खास फोकस किया है। यूपी के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है। दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा और उत्तराखंड में घनेंद्र भारद्वाज को सह-प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: तेज आंधी, बारिश और ओलों ने बदला मौसम का मिजाज... अब कब बरसेंगे बदरा, कितनी रहेगी हवा की रफ्तार?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें