फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में दरिंदगी: युवती को इंटरव्यू के बहाने बुलाया मिलने, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में की हैवानियत

Sat, 18 Jun 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद। 

सार

पीड़िता को आरोपी ने इंटरव्यू के बहाने 16 जून को सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लॉजा होटल में साक्षात्कार के लिए बुलाया था। पीड़िता के अनुसार इंटरव्यू के दौरान आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। पहले इंटरव्यू लिया, फिर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी पीयूष ने साक्षात्कार के बहाने युवती को होटल में बुलाया था। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-15 निवासी पीयूष के यहां नौकरी के लिए आवेदन किया था। 16 जून को पीयूष ने सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लॉजा होटल में साक्षात्कार के लिए बुलाया था। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। साथ ही बताया गया कि इंटरव्यू के लिए कमरा बुक किया गया है। आरोपी ने इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। पीड़िता ने मां को पूरी जानकारी दी। एनआईटी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें