फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इनकार पर भड़का आशिक: दोस्ती करने से मना करने पर लड़की के चेहरे पर चाकू से किए कई वार, युवती ने शादी करने की रखी थी शर्त

Thu, 23 Jun 2022 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में दोस्ती से इनकार करने पर एक युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के चेहरे पर कई बार हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्ती से इनकार करने पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक युवक ने 19 वर्षीय युवती के चहेरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। झगड़े के दौरान युवती की गर्दन पर भी चाकू लग गया। गंभीर हालत में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती परिवार के साथ वेलकम की जनता कॉलोनी में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। आरोपी युवती के पड़ोस में ही रहता है। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना है। युवती बुधवार की शाम के समय आरोपी के घर आई हुई थी। युवक ने उससे बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान युवती ने दोस्ती करने के प्रस्ताव पर पलटकर बोल दिया कि वह एक शर्त पर उससे दोस्ती करेगी। यदि वह उससे शादी करेगा तो ही दोस्ती करेगी।
विज्ञापन

इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। युवती घर से निकलकर जाने लगी तो आरोपी अंदर से धारदार हथियार ले आया। उसने युवती पर हमला कर दिया। जिसमें आरोपी ने उसके चेहरे पर कई जगह चाकू मारा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसकी इमरजेंसी में सर्जरी की गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें