फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा में फेल होने पर आठवीं मंजिल से कूदा छात्र, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा पढ़कर उड़े होश

Tue, 05 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दो साल से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सोमवार शाम आत्महत्या कर ली। दिल्ली के पॉश इलाके द्वारका सेक्टर-12 निवासी प्रणव ने नीट परीक्षा परिणाम आने के बाद शाम को अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छात्र के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें प्रणव ने 12वीं कक्षा के बाद दो बार नीट पास करने का प्रयास किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। 

फ्लैट में एक पंखे पर चुन्नी भी लटकी मिली है। जिससे पुलिस को अंदेशा है कि आठवीं मंजिल से कूदने से पहले छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या करने की योजना बनाई होगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


द्वारका पश्चिम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि द्वारका के सेक्टर-12 स्थित सनी वैले सीजीएचएस सोसायटी निवासी प्रणव ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। 
विज्ञापन

जब तक पुलिस पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान परिजनों से पुलिस को प्रणव के कमरे से मिला सुसाइड नोट मिला। जिसके बाद फ्लैट की तलाशी शुरू हुई। 

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान प्रणव के कमरे में बिस्तर के ऊपर पंखे पर लटकी हुई चुन्नी भी मिली। पूछताछ में पता चला कि प्रणव ने वर्ष 2016 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद से वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए नीट परीक्षा दे रहा था। 

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और परिजनों से पूछताछ के बाद पूरा मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें