देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में भीड़ ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। महिला पर चेन चोरी करने का आरोप लगाकर बीच बाजार में उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसकी साड़ी तक उतरवा दी गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के लिए नत्थूपुरा की रहने वाली एक युवती के गले से महिला ने सोने की चेन तोड़ ली। आरोपी ने चेन अपनी एक सहयोगी महिला को सौंप दी, जो मौके से फरार हो गई।
वहीं पीड़ित युवती ने आरोपी महिला को दबोच कर शोर मचा दिया। उसके बाद अन्य महिलाओं ने आरोपी महिला की जमकर पिटाई की और बाजार में उसकी साड़ी खोल दी।
वहां मौजूद लोगों ने महिला की पिटाई की। जिससे महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया और महिला को बचाया।