फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: पड़ोसी ने लड़की को घर में आश्रय देकर बनाया हवश का शिकार, फिर शुरू हुआ दरिंदगी का सिलसिला यहां आकर थमा

Thu, 16 Jun 2022 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी में मां और उसके भाई के गांव चले जाने के बाद युवती पड़ोसी के घर में रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद पड़ोसी अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना कर उसे इलाके की एक सुनसान जगह पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोरोना महामारी के दौरान मां और भाई के गांव चले जाने के बाद दिल्ली में अकेली रह रही पीड़िता को आरोपी की पत्नी ने अपने घर में रहने के लिए बुला लिया था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तभी आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था और उसके बाद लगातार उसका शोषण करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 19 साल की युवती मूलत: बिहार की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ वजीरपुर औद्योगिक इलाके में रहती थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दस साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उसकी मां छोटा-मोटा काम कर उनका पालन पोषण किया। दो साल पहले कोरोना महामारी के दौरान उसकी मां उसके छोटे भाई को लेकर गांव चली गई। वह नौकरी की तलाश में यहां अकेली रहने लगी। उसे अकेले रहता देख पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कुछ दिन अपने साथ रहने के लिए कहा।

पीड़िता महिला और उसके पति के साथ रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद महिला का पति अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का बहाना कर उसे इलाके की एक सुनसान जगह पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे लेकर घर आ गया। पीड़िता ने आरोपी की पत्नी को सारी बात बताई। पत्नी के कहने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को भी धमकाया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बीच उसकी मां भी गांव से उसे लेने आई, लेकिन आरोपी ने उसे धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन

14 जून को आरोपी ने एक बार फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता ने हेल्पलाइन नंबर 181 पर इसकी शिकायत की। शिकायत करते ही पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और पीड़िता की काउंसलिंग कराई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें