72 घंटे तक तारों के बीच हवा में एक जिंदगी लटकती रही। फिर चमत्कार हुआ और बच गई उसकी जान। घटना देश की राजधानी दिल्ली की है।
उद्योग भवन के बाहर एक पेड़ पर तार में फंसकर 72 घंटे तक लटके रहे बंदर को एक गैर सरकारी संस्था के प्रयास से बचा लिया गया। पेड़ पर फंसकर लटके रहने से बंदर की हालत बेहद नाजुक हो गई थी।
दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने भी इस दौरान मौके पर एकत्रित हुई लोगों की भारी भीड़ पर नियंत्रण किया और बंदर को बचाने में संस्था की मदद की। उद्योग भवन के बाहर पेड़ पर खेलते हुए बंदर तार में उलझने के बाद पेड़ पर ही फंस गया था।
इस बारे में पता लगने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकर विभाग को दी। बंदर के 72 घंटे तक पेड़ पर लटके रहने के बाद वन्यप्राणी संरक्षण करने वाली गैर सरकारी की मदद से बुधवार को पेड़ से उतारा गया।