फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनीश सिसौदिया ने आईएस एसोसिएशन को बता डाला खाप पंचायत

Wed, 28 Feb 2018 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल और आईएएस एसोसिएशन पर तीखा हमला बोला है। सिसोदिया ने आईएएस एसोसिएशन को खाप पंचायत और बैजल को पंचायत के फतवे का समर्थक बताया है। इस बारे में उपमुख्यमंत्री ने बुधवार उपराज्यपाल को जवाबी चिट्ठी लिखी है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले उपराज्यपाल को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्याल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को नसीहत भरी चिट्ठी भेजी है। इसमें वह आईएएस यूनियन के उस फतवे का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, जिसके तहत जूनियर अधिकारियों से असहयोग करने को मजबूर किया गया है। उपराज्यपाल का पत्र मंत्रियों की बैठकों का बहिष्कार कर रहे, फोन, व्हाट्सऐप पर भी मंत्रियों का जवाब नहीं दे रहे अधिकारियों को अभयदान की तरह है। 

सिसोदिया ने आगे लिखा है कि उपराज्यपाल जिन आईएएस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं, उन्हीं की कर्मठता से तीन महीने से आगनबाड़ी वर्कर्स को वेतन नहीं मिला है। इससे इन केंद्रो में आने वाले पांच लाख बच्चों का भविष्य अधर में है। सिसोदिया ने अधिकारियों को उपराज्यपाल का चहेता बताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उपराज्यपाल अब चीजों को आईएएस के चश्मे से देखना बंद करें

सिसोदिया ने लिखा है कि एक आईएएस अधिकारी उपराज्यपाल के पास जाकर दावा करे कि मंत्री ने उसे डांटा तो उसके तमाम निकम्मेपन के बावजूद उसके आंसू पोंछे जाते हैं। उसे मंत्रियों की बैठक में नहीं शामिल होने को उकसाया जाता है। 

सिसोदिया ने सलाह दी है कि पहले आईएएस अधिकारी रहे उपराज्यपाल अब चीजों को आईएएस के चश्मे से देखना बंद करें। वहीं, सवाल किया है कि रात 12 बजे अगर एक आंगनबाड़ी वर्कर उपराज्यपाल के दरवाजे पर कहने आए कि उसका तीन महीने से चूल्हा नहीं जला, तो वह क्या करेंगे।  

दोषी अधिकारियों पर एफआईआर होगी या राजनिवास का सुरक्षा इंचार्ज थाने में फोन कर उसे हवालात में बंद करवाएगा। सिसोदिया के मुताबिक, उनकी लड़ाई राजनिवासों और सचिवालयों में बैठी व्यवस्था से है। आईएएस अधिकारियों से कोई लड़ाई नहीं है। इनमें से कुछ बहुत निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इस धर्मयुद्ध का अंजाम तो समय ही तय करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें