फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: नाबालिग पड़ोसी ने सात साल की मासूम संग किया दुष्कर्म, खेलने के बहाने कमरे में ले गया था

Mon, 10 Jun 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ लोधी कॉलोनी के मेहरचंद मार्केट क्षेत्र में रहती है। गत छह जून को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी किशोर वहां पहुंचा। वह साथ में खेलने की बात कर मासूम को अपने कमरे पर ले गया और वहां मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सात साल की मासूम संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधी कॉलोनी में एक नाबालिग पड़ोसी खेलने के बहाने सात साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी। मासूम बुरी तरह डर गई। तीन दिन बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। शिकायत देने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे जेजे बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ लोधी कॉलोनी के मेहरचंद मार्केट क्षेत्र में रहती है। गत छह जून को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी किशोर वहां पहुंचा। वह साथ में खेलने की बात कर मासूम को अपने कमरे पर ले गया और वहां मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी मासूम को धमकी देकर उसके घर के पास छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

मासूम ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन रविवार को तबीयत बिगड़ी तो उसने अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया। रिश्ते की नानी मासूम को लेकर लोधी कॉलोनी थाने पहुंची। वहां शिकायत देने के बाद मासूम का मेडिकल करवाया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी नाबालिग को दबोच लिया गया। लड़की और आरोपी किशोर अलग-अलग समुदाय के हैं। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें