दो युवकों ने एक नाबालिग युवती का अपहरण कर रातभर कार में गैंगरेप किया। सुबह होने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ और भी हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। पिलखुवा कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी का अपहरण कर दबंग युवकों ने रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी सामान लेने दुकान पर गई थी।
लौटते समय आरोपी युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कार में अगवा कर ले गए और तड़के बेसुध हालत में गांव के बाहर छोड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक रहीम पुत्र सबील और यामीन पुत्र उमर मोहम्मद के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे जब किशोरी घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर लौट रही थी तो गली में ही एक कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक पहले से मौजूद था। तभी गली सुनसान देख दूसरे युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर कार में डाल लिया और उसे अपने साथ ले गए।