मासूम बच्चे ने अपनी मां की काली करतूतों का खुलासा किया है। मासूम ने बताया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ पिता को कैसे मार डाला। मासूम की जुबानी जिसने भी सुनी वो ही हैरान रह गया।
घटना हरियाणा नूंह जिले की है। पुन्हाना के गांव जमालगढ़ में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है । फिलहाल उसकी और उसके पति के फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगढ़ में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने का पता चला।
मृतक के चाचा आमीन पुत्र खुदाबख्श ने बताया कि रविवार सुबह उनके भतीजे सरफराज(33) की पत्नी बर्फीना व घर की अन्य महिलाएं अचानक जोर-जोर से रोने लगीं। बर्फीना ने बताया कि सरफराज को करंट लग गया है।