फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से 8 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, फिर हैवान बाप ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान

Mon, 04 Jun 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक बार फिर से बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता तार-तार हुआ है। एक बाप ने नाबालिग बेटी को 8 दिन तक बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया। बाद में दिल दहला देने वाला काम किया, जिसे देख पुलिस भी हैरान हो गई। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को फोन पर किसी तरह घटना की जानकारी दी। 

मां ने मायके से ही पति के खिलाफ थाने में फोन करके सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके पिता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि मूलत: संभल निवासी परिवार फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि पिता अपनी 12 साल की बेटी पर बुरी नजर रखता था। 

विज्ञापन

आठ दिन तक करता रहा रेप और बनवाता रहा खाना

demo pic
करीब 10 दिन पहले जब उसने बेटी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया तो पत्नी ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पत्नी को मारकर भगा दिया और बेटी को कमरे में बंद कर दिया। 

पत्नी के जाने के बाद उसने बेटी को कमरे में बंधक बनाकर रखा और आठ दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। साथ ही, उससे खाना भी बनवाता रहा। किशोरी ने किसी तरह मां को फोन किया।
 
इसके बाद मां ने पुलिस को जानकारी दी और इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म आदि समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें