करीब 10 दिन पहले जब उसने बेटी के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया तो पत्नी ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने पत्नी को मारकर भगा दिया और बेटी को कमरे में बंद कर दिया।
पत्नी के जाने के बाद उसने बेटी को कमरे में बंधक बनाकर रखा और आठ दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। साथ ही, उससे खाना भी बनवाता रहा। किशोरी ने किसी तरह मां को फोन किया।
इसके बाद मां ने पुलिस को जानकारी दी और इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म आदि समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है।