फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी नहीं होने पर तनाव में आ गया पिता, छह जगह से टूटा रिश्ता, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Wed, 29 Aug 2018 02:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले के संगम विहार इलाके में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों और पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, दो बेटियों का रिश्ता नहीं होने से नंदकिशोर इतना हताश हो गया था कि वह हमेशा पत्नी से यहीं कहता था कि बेटियों की शादी के लिए पैसे कहां से आएंगे। वह बारात को खाना कैसे खिलाएगा। 

वह पत्नी से हमेशा यही पूछता था कि उसने कितने पैसे एकत्रित कर लिए हैं। जबकि उसकी पत्नी हमेश उसे आश्वासन देती थी कि सब भगवान पर छोड़ दो। 

पैसे खर्च को लेकर नंदकिशोर इतना सतर्क रहता था कि अगर घर में कोई बेटा शर्ट आदि खरीद लेता था तो वह बहुत गुस्सा हो जाता था। वह बेटों से झगड़ा करने लग जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह दोनों बेटियों के लिए पांच-छह जगह रिश्ता देखने गया था लेकिन दहेज की वजह से कहीं बात नहीं बनी थी। इस कारण उसका तनाव और बढ़ता जा रहा था। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तनाव के चलते सोमवार व मंगलवार की पूरी रात वह सो नहीं पाया था। सुबह साढ़े पांच बजे दोनों बेटियों व पत्नी पर साइकिल में लगने वाले लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

आरोपी ने तीनों के सिर पर ही वार किया, जिससे कविता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मंगलवार दोपहर को पत्नी व बेटियों का हाल जानने के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंच गया था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी पछताने लगा।
विज्ञापन

सभी की हत्या करने के बाद खुदकुशी करना चाहता था

आरोपी ने बताया कि वह गरीबी से इतना परेशान हो गया था कि वह परिवार खुदकुशी करना चाहता था। वह पहले बेटियों व पत्नी की हत्या करता। इसके बाद बेटों की हत्या कर खुदकुशी करने की सोच रखा था।

बेटे के बयान पर मामला दर्ज
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नंदकिशोर के बड़े बेटे राहुल का उसकी मां विद्यावती से झगड़ा हुआ था। राहुल घूमने जाना चाहता था, जबकि पैसे नहीं होने की बात कहकर मां ने उसे जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि रात को घर में खाना नहीं बना था। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें