फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त सीनियर छात्र ने गन प्वाइंट पर ली जूनियर की रैगिंग, पास में मिले पिस्तौल और कारतूस

Tue, 28 Aug 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र से देशी पिस्टल की नोक पर रैंगिग का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी के पास से पिस्तौल, पांच कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, शातिभंग और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्र ने मामले की शिकायत कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल से भी की है। जिस पर एक्शन लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र का निलंबन कर दिया है।  

पीड़ित निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सेलाकुई स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बीते रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद रात 8:30 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ सामान लेने गया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गोली
तभी वहां पर बीबीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाला सीनियर छात्र जिला सीतामढ़ी, बिहार भी आ गया। वह नशे की हालत में था। उसने पीड़ित को वहीं रेस्टोरेंट में रैगिंग देने के लिए कहा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो कुछ ही देर में मारपीट और गाली गलौच में तब्दील हो गई। इस बीच सीनियर छात्र ने पिस्टल निकाल कर हवा में फायर झोंक दिया। उसने पीड़ित को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने हॉस्टल पहुंच घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी।

उसने मामले की शिकायत मेल के जरिये कॉलेज की एंटी रेगिंग सेल से भी की। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें घटना के सही पाए जाने पर उन्होंने सीनियर छात्र के कमरे की तलाशी ली। जहां से एक 7.66 एमएम की पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि उसके पिता बिहार में वकील है।

20 दिन पूर्व ही वह दो महीने की छुट्टी बीतने के बाद हॉस्टल आया है। बिहार से ही उसने शौकिया तौर पर 30 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। जिसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें