फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव: जम्मू-कश्मीर के शख्स को कमरा देने से किया इनकार, ओयो ने होटल को अपने प्लेटफार्म से हटाया, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 09:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। यू-ट्यृब पर साझा किए गए वीडियो में एक शख्स ने आरोप लगाया था कि जहांगीरपुरी के एक होटल ने कश्मीर का निवासी होने की वजह से उसको कमरा नहीं दिया था। इसके पीछे होटल प्रबंधन का कहना था कि दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसा निर्देश आया है। जबकि उसी इलाके के दूसरे होटल ने बगैर किसी हिचक के उसको कमरा दे दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉस्पिटलिटी फर्म ओयो ने क्षेत्रीय आधार पर होटल में बुकिंग करने के एक मामले में सख्त रूख अख्तियार किया है। फर्म ने कश्मीर के एक शख्स की बुकिंग करने से इनकार करने के आरोपी होटल को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उधर, महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत मिली थी। प्रथम दृश्यता यह क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव का मामला बनता है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। यू-ट्यृब पर साझा किए गए वीडियो में एक शख्स ने आरोप लगाया था कि जहांगीरपुरी के एक होटल ने कश्मीर का निवासी होने की वजह से उसको कमरा नहीं दिया था। इसके पीछे होटल प्रबंधन का कहना था कि दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसा निर्देश आया है। जबकि उसी इलाके के दूसरे होटल ने बगैर किसी हिचक के उसको कमरा दे दिया था। वीडियो में उसने आगे कहा है कि इंटरनेट पर सक्रिय और प्रचलित कुछ लोगों ने वीडियो को जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर दिल्ली पुलिस की छवि को खराब करने की कोशिश की है। ऐसे मामले में दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। इस मामले में व्यक्ति से क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव किया गया है। लिहाजा आईपीसी की धारा-153 बी (1)बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि आधार कार्ड दिखाने के बाद भी जम्मू कश्मीर के कुछ छात्रों को कमरा देने से मना कर दिया था। इस बारे में फिलहाल जांच की जा रही है। आगे इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, ओयो ने कहा है कि यह हैरान करने वाला मामला है। हमने होटल को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। हमारे कमरे और हमारा दिल सभी के लिए हमेशा खुला हुआ है। यह ऐसा मामला है, जिसमें किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता है। इस मामले की हम अपने स्तर पर जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें