फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में विदेशी छात्राओं के लिए 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक इंटरनेशनल हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम इस काम को करेगा
विज्ञापन


आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली।
इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर विमेन के कश्मीरी गेट स्थित कावेरी हॉस्टल में विदेशी छात्राओं के लिए आधुनिक इंटरनेशनल स्टूडेंट्स विंग बनेगा। दिल्ली सरकार की एजेंसी दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम इस काम को करेगा। दिल्ली सरकार इस पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

योजना के तहत हाईटेक सीसीटीवी, डिजिटल नेटवर्किंग और फायर अलार्म सिस्टम से हॉस्टल को लैस किया जाएगा। छात्राओं की सुरक्षा के लिए करीब 7.41 लाख रुपये की लागत से आईपी आधारित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें वीडियो रिकॉर्डर भी होगा। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने के लिए करीब 7.41 लाख रुपये की लागत से इंटेलिजेंट एड्रेसेबल फायर अलार्म और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 5.22 लाख रुपये की लागत से लैन और कोर सर्वर आधारित डिजिटल वॉयस नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसमें आईपी फोन भी लगाए जाएंगे। कमरों में स्प्लिट एसी, रूम हीटर, वाशिंग मशीन और गीजर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना में मुख्य सिविल कार्यों के लिए 69.19 लाख रुपये और इलेक्ट्रिकल व तकनीकी कार्यों के लिए 48.08 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


90 दिन में पूरा करने की चुनौती
सरकार ने इस परियोजना को 90 दिन में पूरा करने की चुनौती भी तय कर दी है। ठेकेदार को सभी सिविल, इलेक्ट्रिकल और तकनीकी काम महज 90 दिन में पूरा करने के लिए कहा गया है। समय सीमा और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। कश्मीरी गेट जैसे व्यस्त इलाके में निर्माण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें