फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फ्रांस से लौटे डॉक्टर ने अस्पताल में किया हंगामा, सफदरजंग में भर्ती

Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है। फ्रांस से वापस लौटे वसुंधरा निवासी निजी डॉक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डॉक्टर को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यहां आते ही डॉक्टर ने हंगामा खड़ा कर दिया और मानवाधिकार आयोग में कार्यरत ससुर के हवाले से उच्चाधिकारियों को फोन करा दिया। इसके बाद उसने खुद को सफदरजंग अस्पताल रेफर करा लिया। यहां उसे आइसोलेशन में रखा गया है। 

जिले में कोरोना वायरस का यह तीसरा मामला है। इसके पहले राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी व उसके बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, दोनों इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 10 लोगों की रिपोर्ट आई थी। अभी छह और लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें