फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Delhi: रोहिणी के पूठकलां इलाके में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, एक युवक की मौत, आठ लोग सुरक्षित बाहर निकाले

Fri, 24 Jun 2022 03:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रोहिणी के पूठकलां इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत के भूतल में बनी जूते की दुकान की वजह से आग देखते ही देखते बेसमेंट और पहली मंजिल तक फैल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की दस गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रोहिणी में स्थित एक इमारत में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिला के मांगेराम पार्क स्थित पूठकलां इलाके में गुरुवार शाम तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बने जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग बेसमेंट और पहली मंजिल तक फैल गई और इमारत को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी, पुलिस और राहत बचाव दल ने इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन धुएं की चपेट में आने से भूतल पर एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने पौने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस आग लगने और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अजय (25) के रूप में हुई है। वह दुकान में काम करता था। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को गुरुवार शाम करीब चार बजे पूठकलां श्मशान घाट के पास एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय पुलिस के अलावा एंबुलेंस और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने देखा कि आग ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया है। इसके बाद छह और गाड़ियों को मौके पर बुलाया लिया गया। इस बीच दमकल कर्मियों ने इमारत की ऊपरी मंजिल में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं की वजह से एक महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। बचाव कार्य के दौरान भूतल स्थित दुकान में अजय अचेत अवस्था में मिला। जिसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब पौने सात बजे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड और तीन मंजिल हैं। आग इमारत के भूतल पर स्थित एक दुकान में लगी थी। इसके बाद आग बेसमेंट और पहली मंजिल पर फैल गई। आग की लपटें और धुंआ ऊपर की मंजिल तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि इमारत के बेसमेंट, भूतल और पहली मंजिल पर जूते बनाने का काम होता था, जबकि ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक और जूते के सोल होने की वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद अजय उसे बुझाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह धुएं के चपेट में आकर बेहोश हो गया। पुलिस ने भी बताया कि अजय की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का खुलासा होने के बाद इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडका अग्निकांड मामला : चार और शवों की पहचान हुई

स्थित एक इमारत में लगी आग की घटना को एक महीना दस दिन गुजरने के बाद चार और शवों की पहचान हो गई है। मौके से मिले शरीर के अवशेषों के परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल का मिलान होने के बाद अब तक कुुल 26 शव पहचान लिए गए हैं। अभी भी एक शव का मिलान होना बाकी है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि बुधवार को फोरेंसिक लैब से चार लोगों की डीएनए प्रोफाइल की रिपोर्ट मिली थी।

इसके आधार पर सोनी कुमारी, मोनिका, रंजू देवी और प्रवीण के डीएनए प्रोफाइल का मिलान उसके परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल से हो गया। इस बात की जानकारी चारों के परिवार वालों को दे दी गई है और बृहस्पतिवार को उनके शव परिवार वालों के हवाले कर दिए  गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार के पहचान करने के बाद रंजू देवी का शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया था, लेकिन रंजू देवी का डीएनए प्रोफाइल उनके परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल से नहीं मिल सका था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें