फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया वो

Wed, 22 Jan 2014 03:55 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से एक किसान 18 जनवरी को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिसरख गांव निवासी 30 वर्षीय प्रभु उर्फ  देवा को उसके पांच दोस्त राजू, धर्मपाल, युद्धराम, जीवराम ओर तेज सिंह 18 जनवरी को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद प्रभु घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें: फीस के पैसे उन पर लुटा दिया

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। प्रभु की बहन गीता ने पांचों आरोपियों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि पांचों आरोपियों ने उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी गयी है। मामले का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें