दमकल विभाग के पास हर दिन औसतन 92 कॉल आती हैं। एक अप्रैल 2019 से आठ दिसंबर 2019 के बीच दमकल विभाग के पास कुल 23459 कॉल आईं। इस समयावधि के दौरान 229 लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। इनमें 75 लोगों की किसी न किसी तरह आग में जलकर मौत हुई।
पानी में डूबने से 50 लोग, सड़क हादसों में गाड़ी में फंसकर 38, इमारत गिरने पर उसकी चपेट में आकर आठ लोग, गड्ढे में गिरने व अन्य तरीकों से 58 लोगों की मौत हुई। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास आग लगने के अलावा लोगों को रेस्क्यू कराने और जानवरों को बचाने, लिफ्ट में फंसने व अन्य की कॉल आती हैं।
दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करते हैं। एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच दमकल विभाग के पास 31264 कॉल आई थीं। इसके अलावा 297 लोगों की किसी ने किसी कारण हादसों में मौत हुई थी।
दमकल विभाग के आंकड़े
वर्ष कॉल मौत घायल
2018-19 31264 297 1597
2017-18 29423 318 1767
2016-17 30285 277 1987
2015-16 27089 339 2099
2014-15 23242 291 2068
(नोट : दमकल विभाग के एक अप्रैल से 31 मार्च तक के आंकड़ों का रिकॉर्ड)