फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : फिट रहने के लिए कल मैराथन में दौड़ेंगे 8000 लोग, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 4 बजे शुरू होगी

Sat, 22 Feb 2025 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इसके तहत फिट इंडिया अभियान, स्वच्छ हरित दिल्ली और स्वच्छ भारत पहल के अनुसार स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जाएगा। मैराथन में लगभग 8000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
file demo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) 23 फरवरी को नई दिल्ली मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। इसके तहत फिट इंडिया अभियान, स्वच्छ हरित दिल्ली और स्वच्छ भारत पहल के अनुसार स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जाएगा। मैराथन में लगभग 8000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। मैराथन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 4 बजे शुरू होकर वापस यहीं आकर खत्म होगी।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि 42.2 किमी की पूर्ण मैराथन (21.1 किमी के दो चक्कर) सुबह 4 बजे शुरू होगी, जबकि 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7.15 बजे शुरू होगी।

यातायात की आवाजाही बाधित रहेगी
मैराथन वाले मार्गों पर तड़के 3.45 बजे से सुबह 9.30 बजे तक यातायात की आवाजाही बाधित रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा दी जाएगी। प्रतिभागियों के स्थान और घनत्व के आधार पर मार्गों के साथ स्थित जंक्शन पर क्रॉस ट्रैफिक मूवमेंट की अनुमति दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन मार्गों से परिवर्तित किया जाएगा ट्रैफिक....

  • सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे 4 एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन
  • कोटला ट्रैफिक लाइट
  • 4 एवेन्यू पर सेवा नगर ट्रैफिक लाइट
  • 5 एवेन्यू पर मेहरचंद मार्केट ट्रैफिक लाइट
  • 2 एवेन्यू, जोर बाग कॉलोनी रोड
  • अरबिंदो मार्ग-लोदी रोड जंक्शन
  • राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग जंक्शन
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मैक्स मुलर मार्ग जंक्शन
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग, आर्क बिचॉप मकारियोस मार्ग जंक्शन
  • लाला लाजपत राय मार्ग
  • नीला गुंबद
  • मथुरा रोड, भैरों रोड जंक्शन
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग, ज़ाकिर हुसैन मार्ग जंक्शन
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग, पंडारा रोड जंक्शन
  • क्यू-प्वाइंट, मान सिंह रोड गोल चक्कर
  • जनपथ-मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन
  • सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर
  • गुरुद्वारा रकाबगंज
  • गोल डाक खाना
  • जय सिंह रोड, बाबा खड़क सिंह लेन जंक्शन
  • संसद मार्ग, आउटर सर्किल जंक्शन
  • बूटा सिंह गोल चक्कर
  • विंडसर प्लेस गोल चक्कर
  • जसवंत सिंह गोल चक्कर
  • तिलक मार्ग, सी हेक्सागन जंक्शन
  • पुराना किला रोड, सी हेक्सागन जंक्शन
  • शेरशाह रोड, सी हेक्सागन जंक्शन
  • शेरशाह रोड, मथुरा रोड जंक्शन
  • तिलक मार्ग ,भगवान दास रोड जंक्शन
  • डब्ल्यू पॉइंट

मैराथन वाले रूट पर न आने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि वह आसपास की सड़कों और जंक्शन से बचकर चलें। मैराथन वाले रूट पर न आएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें