लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसे इंस्पेक्टर की छंटनी शुरू हो गई है, जोकि जिले में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हों। इसी के चलते रविवार देर रात जिले में तैनात रहे 8 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया।
इतना ही नहीं सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया गया। एसएसपी आवास से मिली जानकारी के अनुसार सिहानी गेट इंस्पेक्टर अशोक सिसोदिया को मेरठ डीआईजी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
कविनगर इंस्पेक्टर पंकज पंत, मोदीनगर कोतवाल होमसिंह और महिला इंस्पेक्टर नरेंद्री सैनी को तत्काल प्रभाव से रिलीव करते हुए नोएडा ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसी कड़ी में इंस्पेक्टर गुलजार अहमद, हरीराम और सुभाष राणा को मेरठ और इंस्पेक्टर भोपाल सिंह को बुलंदशहर ट्रांसफर किया गया है।
नए इंस्पेक्टरों को मिली तैनाती
आठ इंस्पेक्टरों के गैर जनपद तबादला होने के साथ ही एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने चार थानों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सिहानी गेट थाने का कोतवाल इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय को बनाया गया है। इसी प्रकार नोएडा से आए अरुण कुमार सिंह को कविनगर, दीपक कुमार को मोदीनगर और अवधेश यादव को लिंकरोड थाने का प्रभारी बनाया गया है।