फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स में गुड़गांव के प्लेयर्स का दबदबा

Tue, 11 Feb 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की अंडर-17 ब्वॉयज और गर्ल्स टीम का राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा हो गया है।
विज्ञापन


कर्नाटक के बीजापुर में आयोजित 59वीं स्कूल नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता 7 से 10 फरवरी तक चली।

हरियाणा लड़कों की टीम ने दिल्ली को कड़े संघर्ष में 3-2 से पराजित किया। लड़कों की टीम में गुड़गांव के सुमित ने जीत में विशेष योगदान किया।

यह खुशी उस समय और दुगनी हो गई जब लड़कियों ने मेजबान कर्नाटक को 3-0 से क्लीन स्विप कर दिया। एक साथ दोनों प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने का हरियाणा ने नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा। बता दें कि  कुछ दिनों पहले सीनियर स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता का हरियाणा राष्ट्रीय सिरमौर बना था। अब जूनियरों ने भी इस इतिहास को कुछ ही दिनों में दुहरा दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें