फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोनाः संक्रमण के 7802 नए मामले और 91 की मौत, 6462 मरीज स्वस्थ

Sat, 14 Nov 2020 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में कई दिनों से कोरोना के सात हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 7802 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की और 91 मरीजों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन 90 से ज्यादा मौतें हुई हैं। 6462 मरीज स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल 4,74,830 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4,23,077 ठीक हो गए हैं। कुल 7423 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण दर बढ़कर 8.83 फीसदी हो गई है। फिलहाल 44,329 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 26,741 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में 8664 मरीज भर्ती हैं। 

वहीं, कोविड केयर केंद्र में 850 और स्वास्थ्य केंद्र में 372 मरीज भर्ती हैं। शनिवार को 56553 सैंपल की जांच की गई। अब तक 5378827 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 2.8 लाख लोगों के टेस्ट हो चुके है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 4184 हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कोरोना से मृत्युदर 1.56 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें