फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद हत्या मामले में 70 लोगों से पूछताछ

Mon, 30 Nov 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही 25 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को परिचित पर शक है।
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें अब तक 70 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उस युवक से आरोपियों के हुलिया के बारे में पूछताछ की है जिसने रात में दो युवकों को युवती को कंधे पर उठाकर ले जाते हुए देखा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर उनके घर आने जाने वालों का ब्योरा लेकर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद से युवती का मोबाइल फोन गायब है। पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल निकाल कर इस बात की जांच कर रही है कि युवती के गायब होने से पूर्व उसके फोन पर किन लोगों ने संपर्क किया था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात दो युवक युवती को कंधे पर उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने इस सूचना के बाद युवती के घर की जांच की।
विज्ञापन

जंगल में नग्न अवस्था में मिला था शव

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती के घर में आरोपियों ने फ्रेंडली एंट्री की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपियों के परिचित होने की वजह से ही युवती ने देर रात उनके लिए घर का दरवाजा खोला।

पुलिस की टीम ने करीब 70 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद से कोई युवक इलाके से गायब तो नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस उस युवक के जरिये आरोपियों के हुलिया का पता लगा रही है, जिसने दो युवकों को युवती को ले जाते हुए देखा था।

गौरतलब है कि भलस्वा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में रहने वाली 25 वर्षीय युवती को शनिवार तड़के दो युवकों ने उसके घर से अगवा कर लिया।

उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश में हो रहे प्रधान के चुनाव में वोट डालने के लिए इलाहाबाद गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। शनिवार शाम युवती का नग्न अवस्था में शव जंगल में मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें