फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोविड के कारण 67 बच्चे हुए अनाथ 

Fri, 02 Jul 2021 05:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता देगी सरकार
विज्ञापन
कोरोना की लहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों को दिल्ली सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। महामारी में जिन बच्चों के माता-पिता या किसी एक कि मौत हुई है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। दिल्ली छोड़ चुके लोग भी इसमें आवेदन कर सकते है। दिल्ली के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राजधानी में कोविड की वजह से 67 बच्चे अनाथ हुए हैं। 651 बच्चों की मां और 1311 बच्चों के पिता का निधन हो गया है। 
विज्ञापन


माता या पिता में ऐसे किसी एक खोने वाले बच्चों को पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 2,500 रुपए की राशि के साथ एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही इस संबंध में अहम सुनवाई की थी। कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियम को राहत के न्यूनतम मानक प्रदान करने के लिए वैधानिक रूप से बाध्य किया गया है, जिसमें उन लोगों के परिवार के लिए अनुग्रह राशि शामिल होनी चाहिए, जिन्होंने कोविड के कारण अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें