फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल दिल्ली में शुरू हो जाएगी एचआईएमएस प्रणाली

Fri, 02 Jul 2021 04:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • अरविंद केजरीवाल-मुख्यमंत्री ने कहा- स्वास्थ्य सूचना प्रणाली प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है
  • एचआईएमएस के साथ ही हेल्थ हेल्पलाइन सेवा भी शुरू होगी और हेल्थ कार्ड के लिए नए सिरे से सर्वे प्रारंभ किया जाएगा
विज्ञापन
Electronic Health Card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लोगों को अगले साल मार्च तक स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली(एचआईएमएस) कि सौगात मिल जाएगी। इसके साथ हेल्थ हेल्प लाइन नंबर की सेवा भी शुरू की जाएगी। दिल्ली सरकार एचआईएमएस को सभी सरकारी अस्पतालों में लागू करेगी।  जिससे मरीजों की देखभाल संबंधित सभी सेवाएं जैसे अस्पताल प्रशासन, बजट और योजना, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए ई-हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे,जिससे लोगों को काफी सहायता मिलेगी।                

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने (एचआईएमएस) लेकर बैठक कि। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में सबसे आधुनिक स्वास्थ्य सूचना प्रणाली बना रहे हैं। कोरोना के कारण प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुछ देरी हो रही है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह मार्च 2022 तक शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली के साथ ही हेल्थ हेल्प लाइन नंबर की सेवा भी शुरू की जाएगी। हेल्थ हेल्पलाइन सेवा पूरी दिल्ली के लिए शुरू की जानी है और हेल्थ कार्ड के लिए पूरी दिल्ली में नए सिरे से सर्वे प्रारंभ किया जाएगा। इसलिए इसको बेहद गंभीरता से लिया जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एचआईएमएस प्रोजेक्ट से संबंधित सभी कार्य तय समय के अंदर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ई-हेल्थ कार्ड के लिए प्रस्तावित गतिविधियां
ई-हेल्थ कार्ड प्रोजेक्ट के तहत वोटर आईडी और जनसंख्या रजिस्ट्री के आधार पर दिल्ली के सभी निवासियों को क्यूआर कोड आधारित ई-हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। जिससे प्रत्येक मरीज की जनसांख्यिकीय और बुनियादी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। सभी पात्रों को स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए ई-हेल्थ कार्ड के माध्यम से पूरे परिवार की मैपिंग की जाएगी। निर्बाध सूचना आदान-प्रदान के लिए एचआईएसएस के साथ एकीकृत किया जाएगा। भौतिक सत्यापन के बाद प्रत्येक व्यक्ति को क्यूआर कोड के साथ कार्ड वितरित किए जाएंगे।

हेल्पलाइन के लिए कॉल सेंटर होगा
इस योजना को लागू करने के लिए दो स्तर पर केंद्रीकृत कॉल सेंटर स्थापित होगा। पहले स्तर में कॉल सेंटर आँपरेटर लोगों के कॉल और मैसेज प्राप्त करेंगे। आँपरेटर कॉल करने वाले को संबंधित जानकारी देंगे और अंत में उसकी रिपोर्ट बनाई जाएगी। वहीं, दूसरे स्तर पर दिल्ली सरकार के डॉक्टर और विशेषज्ञ कॉल व संदेश को प्राप्त करते हुए मरीज को मिलने का समय देंगे। यदि केस इमरजेंसी है, तो उनके कॉल को तत्काल स्वीकार करेंगे। मरीजों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। यदि जरूरत पड़ती है, तो वे संबंधित रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करेंगे। इसके बाद मरीज को जानकारी देते हुए सीआरएम पर इसकी अपडेट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें