डीडीए के अनुसार शुक्रवार को देर शाम तक उसकी सबसे बड़ी आवासीय योजना के तहत लोगों ने करीब 500 फ्लैट बुक कराए। योजना के नए नियम के तहत वह लोग भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पहले से भी 67 वर्ग मीटर या इससे छोटे आकार का फ्लैट या प्लॉट है।
डीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना की शुक्रवार को लॉन्च हो गई है। इस योजना के तहत पहले दिन करीब 500 फ्लैटों की बुकिंग हुई, जबकि डीडीए ने इस योजना में विभिन्न श्रेणी के 30 हजार से अधिक फ्लैट शामिल किए है। इस योजना के तहत अगले साल 31 मार्च तक बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
डीडीए के अनुसार शुक्रवार को देर शाम तक उसकी सबसे बड़ी आवासीय योजना के तहत लोगों ने करीब 500 फ्लैट बुक कराए। योजना के नए नियम के तहत वह लोग भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास पहले से भी 67 वर्ग मीटर या इससे छोटे आकार का फ्लैट या प्लॉट है। योजना के तहत ऑनलाइन माध्यम से ही फ्लैट बुक किए जा रहे है। डीडीए के ज्यादातर फ्लैट द्वारका, लोकनायकपुरम और नरेला में हैं।