फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान बोले- शाहीन बाग में मिली 50 किलो हेरोइन देश के लिए हानिकारक

Fri, 29 Apr 2022 05:07 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

तस्कर इस खेप में मिलावट करके और अधिक हेरोइन बनाने और उसे बांटने की तैयारी में थे। जांच में पता चला है कि यहां न केवल हेरोइन को लाने वालों का नेटवर्क था बल्कि इसे वितरण करने वालों का भी नेटवर्क था।
विज्ञापन
NCB head SN Pradhan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पकड़ी गई 50 किलो हेरोइन को लेकर शुक्रवार एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 50 किलो उच्चतम क्वालिटी की हेरोइन बरामद होना देश के लिए हानिकारक है। राष्ट्रीय राजधानी में बरामद यह अब तक की बड़ी खेपों में से एक है। 

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि तस्कर इस खेप में मिलावट करके और अधिक हेरोइन बनाने और उसे बांटने की तैयारी में थे। जांच में पता चला है कि यहां न केवल हेरोइन को लाने वालों का नेटवर्क था बल्कि इसे वितरण करने वालों का भी नेटवर्क था। आगे की जांच के बाद हम यह पता लगाएंगे कि इसमें कोई विदेशी देश शामिल हैं या नहीं। फिलहाल यह हेरोइन किस रास्ते से होकर दिल्ली पहुंची है उसके बारे में अभी कुछ भी बता पता जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन


यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी जुड़े तार
एनसीबी ने कहा कि इस गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी जुड़े हैं। एजेंसी तस्करों के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए छापे मार रही है। एजेंसी ने बताया कि भारत-अफगानिस्तान का सिंडिकेट मादक पदार्थों की तस्करी समुद्री रास्ते और सड़क मार्ग से कार्गो के जरिये करता है।
विज्ञापन


बाद में भारत में कुछ अफगानों की मदद से अलग कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित सिंडिकेट के सदस्यों को इसके निर्माण और मिलावट करने में महारत हासिल है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसका सरगना दुबई में रहता है। एजेंसी इस मामले में पाकिस्तान के लिंक को भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें