फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू क्रेन की चपेट से 5 लोग घायल

Sat, 21 Feb 2015 02:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात चालक की लापरवाही से अनियंत्रित क्रेन ने दो राहगीरों व दो कारों में टक्कर मारी। हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए। एक महिला की हालत नाजुक है उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भाटिया मोड फ्लाईओवर से मोहननगर की ओर आ रही एक क्रेन ने जूलरी शॉप पर नौकरी करने वाले एक युवक को टक्कर मारी। हादसे के बाद क्रेन चालक रुकने के बजाय क्रेन लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

करीब 100 मीटर आगे पंचवटी कालोनी के सामने रेखा नामक महिला को क्रेन ने कुचला। हादसे के वक्त रेखा अपने पति मुकुल गुप्ता की राकेश मार्ग स्थित इलैक्ट्रिक शॉप से वापस अपने घर पंचवटी लौट रही थी।
विज्ञापन


अनियंत्रित कार ने रेखा को टक्कर मारने के बाद दो अन्य कारो में टककर मारी जिनमें से एक कार में सवार होकर हापुड़ से गाजियाबाद शादी समारोह में आ रही दो महिलाओं नीरू, अभिव्या व एक युवती पिंकी को चोट आई। कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें