डॉ. राम मनोहर लोहिया, एम्स, सफदरजंग, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी, अंबेडकर सहित अन्य अस्पतालों में मरीज आए। हालांकि, एम्स ट्रामा सेंटर में पिछले साल 353 मरीज आए थे। इस साल 296 मरीज आए।
होली के हुड़दंग में 450 से अधिक लोग घायल होकर विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। इनमें शराब पीकर झगड़ा, छत से गिरने व सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले सहित अन्य मरीज शामिल रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया, एम्स, सफदरजंग, लोकनायक, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी, अंबेडकर सहित अन्य अस्पतालों में मरीज आए। हालांकि, एम्स ट्रामा सेंटर में पिछले साल 353 मरीज आए थे। इस साल 296 मरीज आए।
विज्ञापन
एम्स ट्रामा सेंटर में 70 मरीज सामान्य रूप से पीड़ित थे। 186 मरीज कम गंभीर थे, जबकि 40 मरीज गंभीर रूप से पीड़ित थे। इनमें से 23 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। 17 की सर्जरी करनी पड़ी और एक की मौत हो गई। वहीं, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 25 मरीज शराब पीकर झगड़ा, 21 मारपीट, तीन दुर्घटनाएं और तीन मरीज छत से गिरकर अस्पताल में पहुंचे थे। लोकनायक अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉक्टर रितु सक्सेना ने बताया कि सात मरीज जलने के कारण आए थे। इसमें दो बिजली के कारण व पांच अन्य कारणों से जले थे।
आंखों की दिक्कत के कारण 17 मरीज आए
एम्स के आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जीवन सिंह तितियाल ने बताया कि रंगों से आंखों में दिक्कत के कारण 17 मरीज होली के दिन अस्पताल में आए, जबकि एक दिन पहले 43 मरीज आए थे। इनमें से दो मरीज को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
एक स्कूटी पर छह लोग, सभी घायल
होली पर दिल्ली गेट के पास एक स्कूटी पर छह लोग सवार होकर जा रहे थे। इनमें नाना-नानी के साथ 4 बच्चे सवार थे। हादसे में सभी के सिर पर चोट लगी है। घायलों को लोकनायक में भर्ती कराया गया है।