फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बंद नहीं होगी मुफ्त सुविधाएं, जारी रहेंगी सेवाएं; केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद फैल रही थी अफवाह

Tue, 26 Mar 2024 11:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सचिव ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचाने की सलाह दी है। ऐसे किसी भी अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार की जनकल्याण योजना और सब्सिडी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जारी मुफ्त सुविधाएं बंद नहीं होंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से इनके बंद होने की अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों को देखते हुए दिल्ली की योजना सचिव निहारिका राय ने आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही किसी भी प्रकार की जनकल्याण योजनाएं बंद नहीं होंगी। कोई भी योजनाएं बंद नहीं होने जा रही हैं।

विज्ञापन


सचिव ने लोगों से इस तरह की अफवाहों से बचाने की सलाह दी है। ऐसे किसी भी अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सीएम की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार की जनकल्याण योजना और सब्सिडी रोक दी जाएगी।

बता दें कि 21 मार्च को ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों गिरफ्तार किया है। तब से वह ईडी की हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी आशंका जता रहे हैंं कि केजरीवाल सरकार द्वारा प्रदत्त जनहित से संबंधित योजनाएं को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहले की तरह आगे भी मिलता रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश के बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार की योजना सचिव ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। योजना विभाग ने फैलाई जा रही तरफ-तरफ की अफवाहों को विराम देते हुए दिल्ली की जनता को आश्वासन दिया कि पहले से संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। योजना विभाग ने दिल्लीवालों को मौजूद स्थिति का फायदा उठाकर अफवाह फैलाने वाले लोगों से बचने और सचेत रहने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें