फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर परियोजना से 4 हजार मजदूरों को मिलेगा रोजगार, भूटानी ग्रुप करेगा 5000 करोड़ का निवेश

Fri, 25 Sep 2020 10:23 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉकडाउन से रियल एस्टेट पर खासा प्रभाव पड़ा है। रियल एस्टेट प्रोजेक्टों में कंस्ट्रक्शन का काम रुकने से मजदूरों का पलायन भी दिखा। इससे बेरोजगारी में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


ऐसे में कई रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनियां राज्य सरकार से मिलकर मजदूरों को रोजगार देने के इरादे से कई परियोजनाएं ला रही हैं। इसी कड़ी में रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप गौतमबुद्ध नगर में अगले तीन वर्षों में 5000 करोड़ की परियोजना में निवेश करेगी। इससे करीब 4000 मजदूरों को रोजगार मिलेगा। यही नहीं कई अन्य स्तरों पर भी रोजगार का सृजन होगा।

सेक्टर-90 स्थित भूटानी ग्रुप ने मीडिया को आगामी निवेश और योजनाओं की जानकारी दी। कंपनी अगले तीन वर्षों में 1.5 करोड़ वर्गफीट एरिया को विकसित करेगी। इसमें मजदूरों, सिविल इंजीनियरों व मार्केटिंग के स्तर पर रोजगार सृजन हो सकेगा। भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने कहा कि हम एक अप्रत्याशित चुनौती भरे दौर से गुजरे हैं और इस दौरान हमने काफी कुछ सीखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी पहली बार बीआईसीई यानी भूटानी इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी लाएगी। इससे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तकनीकी से अंतरराष्ट्रीय व घरेलू निवेशकों को रोजमर्रा कार्यप्रणाली में मददगार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें