फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में 3100 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, डीसीपी की देखरेख में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

Sat, 04 May 2019 12:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
पुलिसकर्मी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए गुरुग्राम पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। जिले में करीब 3100 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों के अलावा होमगार्ड और अर्धसैनिक बल के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। वहीं डीएसपी की देखरेख में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जिसका नंबर आम जनता से मतदान से दो दिन पहले सांझा किया जाएगा। 

यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए गए संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर लगभग 1700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ 1155 होमगार्ड भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 1406 पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने और नाकों पर लगाए गए हैं। इनके साथ 384 होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। जिले के दूसरे राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर 7 नाके लगाए गए हैं। इनकी संख्या 12 मई को मतदान के 72 घंटे से पहले बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी।

गश्त करने के लिए भी पुलिसकर्मियों की बूथ वाइज ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस विभाग के लगभग 2900 कर्मचारी एजेंशियल ड्यूटी पर रहेंगे। जो ट्रैफिक व्यवस्था और क्राइम आदि गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

जिले में अर्धसैनिक बल की बीएसएफ बटालियन भी गुरुग्राम पहुंच चुकी है जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प फ्लैगमार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा को लेकर इंतजामों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा रही है।  उन्होंने बताया कि यदि आमजन को कहीं भी कानून व्यवस्था बाधित होती दिखे तो वह 100 नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें