होली पर यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए कासना डिपो से आगरा, कासगंज और एटा तथा अलीगढ़ के लिए रोडवेज ने 30 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई हैं। हालांकि सोमवार को यात्रियों का बसों की ओर ज्यादा रुझान नहीं रहा। दरअसल, ग्रेनो से आगरा के लिए 15 अतिरिक्त बसें, पांच अलीगढ़, पांच कासंगज और पांच बस एटा के लिए चलाई गई हैं।
30 बसों के सड़कों पर आने के कारण नियमित बसों के यात्रियों में भी कमी आ गई है। रोडवेज के ग्रेनो एआरएम अनुराग यादव ने बताया कि होली पर यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए 30 बसें अतिरिक्त चलाई गई हैं।
मगर रोडवेज बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिले हैं। मगर फिर भी यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए यह इस सप्ताह तक चलाई जाएंगी। बसों को इस तरह चलाया जाएगा कि परीचौक पर दबाव न हो इसके लिए मंगलवार को पुलिस के साथ रणनीति बनाई जाएगी। उधर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच भी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।