जेएनयू कैंपस में कन्हैया द्वारा दिए गए भाषण को करीब तीस लाख लोगों ने शेयर किया है। कन्हैया ने जिस तल्खी व जुमलों के साथ केंद्र सरकार को घेरते हुए आरएसएस पर हमला किया, उसे नेताओं ने ही नहीं, यूजर्स ने भी पसंद किया है। पिछले डेढ़ दिन से कन्हैया फेसबुक के टॉप ट्रेंड में हैं।
जबकि कन्हैया से जुड़ी जानकारियां जानने के लिए करीब दस लाख लोगों ने गूगल सर्च ईंजन पर सर्च किया है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स कन्हैया की तुलना अर्जेंटीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे-ग्वेरा से कर रहे हैं। लाल दुर्ग में जेल के अनुभव और भूखमरी, कट्टरता, जातिवाद, शोषण, भ्रष्टाचार से आजादी की सोच पर दिए गए भाषण सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में है।
फेसबुक पर यूजर्स बेशक वामपंथी विचारधारा के पक्षधर न हों, लेकिन कन्हैया ने जिन मुद्दों के साथ नब्ज टटोली है, उसे यूजर्स का साथ मिल रहा है।