सुल्तानपुरी थाना प्रभारी सुखवीर मलिक के नेतृत्व की पुलिस टीम लगातार इलाके में वाहनों की तलाशी ले रही थी। पुलिस टीम को वाहन चोरी करने वाले बदमाशों के सुल्तानपुरी इलाके में आने की जानकारी मिली। गंदा नाला के पास पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और बाइक से आ रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ कर तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।
कश्मीर घूमने का शौक पूरा करने के लिए लूटपाट और झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने दो दर्जन से अधिक मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चाकू, 15 मोबाइल फोन और 6 बाइक और चार स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार दो बदमाश सुल्तानपुरी थाने के घोषित बदमाश है। दोनों बदमाशों पर एक एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अजय, करण और शिवम के रूप में हुई है। अजय पर 10 और करण पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में बढ़ती वाहन चोरी और चोरी के वाहन से लूटपाट और झपटमारी पर रोकथाम के लिए सभी थाना पुलिस को इलाके में गश्त और वाहनों की तलाशी लेने के आदेश दिए गए थे।
सुल्तानपुरी थाना प्रभारी सुखवीर मलिक के नेतृत्व की पुलिस टीम लगातार इलाके में वाहनों की तलाशी ले रही थी। पुलिस टीम को वाहन चोरी करने वाले बदमाशों के सुल्तानपुरी इलाके में आने की जानकारी मिली। गंदा नाला के पास पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और बाइक से आ रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक बदमाश के पास से चाकू मिला। बाइक की जांच में पता चला कि इसे सुल्तानपुरी इलाके से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ कर तीसरे साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और छोटी उम्र में पढ़ाई छोड़कर नशे के आदी हो गए। उसके बाद वह अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगे। वाहनों की चोरी करने के बाद उसपर लूटपाट और झपटमारी करने लगे। पेट्रोल खत्म होने के बाद वाहनों को वहीं छोड़ देते थे। बदमाशों ने बताया कि वारदात से मिलने वाली रकम को वह अपने विलासता पर खर्च करते थे। कश्मीर जाने की चाहत में इन दिनों वह ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे थे।