फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक किलो हेरोइन के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर बरेली के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली-एनसीआर, सहारनपुर, शामली में करते थे सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के एक सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ से अधिक है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इज्जत नगर, बरेली, यूपी निवासी फईम बेग (29), फरीदपुर, बरेली निवासी कय्यूम खान (33) और पडेरा फतेहगंज ईस्ट, बरेली निवासी आमिर खान (28) के रूप में हुई है। बरेली से शामली, सहारनपुर व दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन की सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 22 फरवरी को खबर मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल कुछ लोग आनंद विहार रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास आने वाले हैं। टीम ने ट्रैप लगाकर फईम बेग और कय्यूम खान को दबोच लिया। इनके पास से 101 ग्राम और 601 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। दोनों से पूछताछ के आधार पर 27 फरवरी को टीम यूपी के फतेहगंज ईस्ट, बरेली पहुंची। वहां पर छापा मारकर तीसरे आरोपी आमिर खान को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से हेरोइन के सोर्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें