फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से 3.33 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा राशन!

Sat, 12 Mar 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
विज्ञापन
शहर के करीब साढ़े तीन लाख लोगों को अप्रेल महीने से राशन नहीं मिल पाएगा। इन लोगों ने अभी तक अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 31 मार्च तक का समय गिया गया है। इसके बाद आधार लिंक न कराने वाले लोगों के नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक राशन कार्ड को अपग्रेडे करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही विभागीय लापरवाही के चलते रिकॉर्ड में हुई गड़बडिय़ों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग के रिकॉर्ड में 2.40 लाख कार्ड धारक हैं और करीब 10 लाख सदस्य हैं।

इन सदस्यों में अभी तक 3.33 लाख लोगों के आधार राशन कार्डों से लिंक नहीं हो पाए हैं। इन लोगों को सूचना भी दे दी गई है और डिपो होल्डरो को भी सूचित कर दिया गया है। जिन लोगों के  आधार कार्ड विभाग में जमा नहीं हुए हैं या राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


उन लोगों को विभाग की ओर से  31 मार्च तक का समय दिया गया है। आधार नंबर डिपो होल्डर या विभाग के पास जमा कराने होंगे। अगर इस अवधि में आधार लिंक नहीं हुआ तो कार्ड से ऐसे सदस्यों का नाम काटकर राशन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुल राशन कार्डधारक=============2.42 लाख
कुल सदस्यों की संख्या ===========10 लाख 
कितने हैं बीपीएल व एएवाई=========68 हजार
कितने हैं खादय सुरक्षा योजना वाले======1.74 लाख
डिपो धारक की संख्या=============750

किसे कितना राशन 
श्रेणी==============मात्रा================कीमत
बीपीएल को=====5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य=======2 रुपए किलो          
एएवाई को=====35 किलो प्रति कार्ड============2 रुपए किलो

अन्य खादय पदार्थ
चीनी=============13.5 रुपए किलो
दाल=============20 रुपए किलोग्राम
मिट्टी का तेल========14.77 प्रति लीटर

जिन लोगों के  राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं, वो 31 मार्च से पहले  अपना-अपना आधार डिपो होल्डर या विभाग में जमा कराएं। अगर ये लोग आधार जमा नहीं करा पाते हैं  तो  ऐसे लोगों को विभाग की ओर से राशन नहीं मिल पाएगा। 
रामावतार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें