फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आइजोल इंटरनेशनल हाफ मैराथन का दूसरा संस्करण 14 फरवरी 2026 से

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और विदेशों से 5000 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद
विज्ञापन

नई दिल्ली। मिजोरम के खेल और पर्यटन मंत्री लालघिंगलोवा हमर ने राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दूसरे आइजोल इंटरनेशनल हाफ मैराथन की आधिकारिक घोषणा की। यह मैराथन 14 फरवरी 2026 को मिजोरम की राजधानी आइजोल में आयोजित की जाएगी। इस बार की थीम कनेक्टिंग इंडिया डेवलपिंग मिजोरम एम्पावरिंग स्पोर्ट्स रखी गई है।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, पर्यटन और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भारत और विदेशों से 5000 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी रन और 5 किमी फन रन जैसी तीन श्रेणियां होंगी। मैराथन के लिए पंजीकरण 1 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन प्रदर्शनी और वेलनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मंत्री हमर ने कहा कि यह मैराथन मिजोरम की पहचान, जोश और खेल भावना का प्रतीक है। वह देश और विदेश के सभी धावकों का स्वागत करते हैं। कार्यक्रम में मैराथन के क्यूरेटर और प्रसिद्ध सांस्कृतिक उद्यमी कैप्टन राहुल बाली समेत खेल मंत्रालय, रेल मंत्रालय और मिजोरम सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें