फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लड़कों ने चलती कार में 26 साल की युवती से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके सेक्टर-29 से तीन लड़कों द्वारा 26 वर्षीय युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक युवती को सड़क किनारे ही छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज कराया गया है। दिल्ली के मुनिरका निवासी एक युवती ने थाना सेक्टर 29 पुलिस को बताया कि सोमवार को एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के बार में गई थी।

वहां से देर रात घर जाने के लिए निकली। सेक्टर-29 में बेवरले पार्क के पास पहुंचकर वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीनों युवकों ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया

इस कार में से दो युवक उतर कर उसके पास पहुंचे और उसे जबरन खींचकर कार में डाल लिया और कार लेकर चल दिए। पीड़िता ने बताया कि कार में युवकों के साथ एक युवती पहले से ही सवार थी।

पीड़िता के अनुसार तीनों युवकों ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान वह करीब दो घंटे तक कार को शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। बाद में उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें