फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को निकलेगी हाजियों की लॉटरी

Tue, 08 Apr 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे के लिए 26 अप्रैल को लखनऊ में लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के आधार पर ही प्रदेश से हज पर जाने वाले लोगों की संख्या निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद कलीम ने बताया कि जिले के लोग भी लॉटरी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मोहम्मद कलीम बताते हैं कि पहले जत्थे में शामिल होने वाले लोगों के नाम लाटरी के जरिए गोमती नगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में निकाले जाएंगे।

इसके लिए प्रदेश हज कमेटी ने विभाग को सूचित किया है कि वे अपने यहां के लोगों को इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए भेज सकते हैं। मोहम्मद कलीम बताते हैं कि हज लॉटरी 26 अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद से जिन लोगों ने हज के लिए आवेदन किया हुआ है, वे अपनी सुविधानुसार लॉटरी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मोहम्मद कलीम बताते हैं कि लॉटरी केबाद जिलेवार भी हाजियों की सूची हज कमेटी के जरिए उपलब्ध कराई जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें