गांव पन्हैड़ा खुर्द में रविवार रात को जागरण के दौरान एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनोहर लाल अपने परिवार के साथ गांव पन्हैड़ा खुर्द में रहता है।
उनका 28 वर्षीय बेटा जितेंद्र साउंड सिस्टम का काम करता था। बताया गया है कि रविवार रात को गांव में जागरण था, वहां जितेंद्र को साउंड सिस्टम का काम सौंपा गया था। कार्यक्रम स्थल के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूटकर उसके नीचे से गुजर रहे 440 वोल्ट के तार पर आ गिरा।
इससे जितेंद्र के साउंड सिस्टम में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।