फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ऑफिस में बदमाश ने लगाई गुहार, साहब! मैं 25 हजार का इनामी हूं, मुझे जेल भेज दो

Thu, 24 May 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
साहब.. मैं 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हूं, मुझे जेल भेज दो। कोतवाली देहात पुलिस का वांटेड मंगलवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाने लगा। 
विज्ञापन

demo pic
बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उस पर लूट, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी छोटे उर्फ श्याम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पेशेवर अपराधी है। देहात कोतवाली में ही उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बीते दिनों छह अप्रैल को वह पुलिस के साथ भाईपुरा की पुलिया पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा था। उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया था।
 

demo pic
श्याम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, साथ ही उसकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को आरोपी ने खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सरेंडर करने की बात एसएसपी से कही। 
विज्ञापन

demo pic
इसी दौरान देहात कोतवाल मय टीम के मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा थी। बीते छह अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वह भागने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें