फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 25 करोड़ की चोरी : ...तो सिल्वर सिटी से 40 नहीं 68 किलो चुराया गया था सोना

Mon, 14 Jun 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • 72 घंटे बाद भी नहीं लौटी आरोपियों की तलाश में जुटी नोएडा पुलिस
  • एनसीआर के बाहर कई जगह दबिश, कई लोगों से हिरासत में मिले सुराग
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 करोड़ की चोरी के मामले में फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रहीं पुलिस की पांच टीमें 72 घंटे से नहीं लौटी हैं। सभी टीमें एनसीआर से बाहर दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है और उनसे भी कुछ साक्ष्य मिले हैं। इससे चुराया गया माल बरामद होने व आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, पुलिस को पड़ताल में चुराया गया सोना 40 किलो से बढ़कर 68 किलो तक होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि लोनी के कोतवालपुर उर्फ कुटवालपुर गांव निवासी गोपाल ने चोरी की साजिश रची थी। उसने गिरोह को बताया था कि 40 किलो सोने को चुराना है। सूत्र बताते हैं कि चोरी के लिए गोपाल साथ गया था और आरोपियों को फ्लैट नंबर देखने नहीं दिया था। लग्जरी कार में गोपाल ने चोरी का सारा माल रखवाया था और एक विश्वसनीय साथी को ले गया था। बताया जा रहा है कि फ्लैट से चोरी होने वाले सोने का वजन करीब 68 किलो है। अब यह बात सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है कि आखिर इतने सोने को कैसे बरामद किया जाएगा। सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन और टीमें भेजी जाएंगी।

नेपाल सीमा पर भी नजर
पुलिस ने गोपाल के किसी नजदीकी को हिरासत लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल की ओर जा सकता है। पुलिस ने नेपाल बार्डर पर कुछ अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसके अलावा नेपाल सरकार से भी वार्ता करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह नेपाल में शरण न ले पाए। 
विज्ञापन


गोपाल को कई सफेदपोश का आशीर्वाद
अचानक गोपाल के अमीर होने से गांव के लोग संशय में थे। गोपाल ने एक के बाद एक दो प्रॉपर्टी का सौदा किया और उसमें अधिक दाम पर बेचने की जानकारी पहचान के लोगों को दे दी। पैसे की बढ़ती ताकत के बल पर कई सफेदपोश नेताओं तक अच्छी पकड़ बना ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस चोरी से पहले भी गोपाल ने कुछ इसी तरह की बड़ी वारदात अंजाम दी थी। कुछ लोग बताते हैं कि हवाला का पैसा भी गबन कर गया था। लग्जरी लाइफ स्टाइल के कारण सफेदपोश लोगों से संबंध बनाकर वह चर्चा में रहने लगा था।

खंगाली जा रही किसलय-राममणि की भी कुंडली
पुलिस राममणि पांडेय और किसलय पांडेय की करतूतों की जानकारी जुटा रही है। सोमवार को एक टीम सुप्रीम कोर्ट जाएगी और दोनों के बारे सुराग जुटाएगी। इसके लिए तेजतर्रार दो अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुग्राम, दिल्ली समेत जितनी भी जगहों पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज हैं। उन सभी की एक रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसके अलावा उन कंपनियों और शेयर मार्केट के लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो पिता-पुत्र के जाल में फंस चुके हैं।

बाबा की तलाश में हरिद्वार पहुंची पुलिस
सलारपुर के मंदिर में रहने वाले सन्यासी बाबा द्वारा सोने के बिस्किट और 11 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। हरिद्वार पुलिस के संग मिलकर नोएडा पुलिस बाबा को तलाश रही है।

आयकर और ईडी ने किसलय की पत्नी से की पूछताछ
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमें रविवार को जिले की सबसे बड़ी 25 करोड़ की चोरी से जुड़ी जांच करने ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। सबसे पहले दोनों टीमें आम्रपाली ग्रैंड स्थित किसलय पांडेय के विला पर पहुंचीं। यहां किसलय की पत्नी से पूछताछ की गई। फिर सिल्वर सिटी के निवासियों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। जांच में पता चला है कि किसलय धोखाधड़ी के मामले में 11 माह की जेल भी काट चुका है। 

गिरफ्तार आरोपी के महंगे शौक से करीबियों को हुआ शक
सबसे बड़ी चोरी का एक आरोपी राजन भाटी है जो सलारपुर गांव का निवासी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी के करीबियों को उस पर पहले से ही शक था जो खुलासा होने पर यकीन में बदल गया। आरोपी साथियों के साथ फाइव स्टार होटल में ठहरता था। हर महंगी गाड़ी को खरीदने की बात करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें