फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी : दो लड़कियों को स्कूल की दोस्ती में हुआ प्यार, अब शादी

Sun, 13 Jun 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी

सार

  • झज्जर के गांव में साथ में की है पढ़ाई
  • कोर्ट में दी दलील, एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते
  • जिंदगीभर साथ रहने का है वादा 
विज्ञापन
शादी के बाद दोनों लड़कियां... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो लड़कियों की स्कूल के समय की दोस्ती युवा होते-होते ऐसे प्यार में बदल गई कि दोनों ने आपस में शादी ही कर ली। शनिवार को पटौदी कोर्ट में पहुंची दोनों युवतियों ने शादी करने की जानकारी दी। उन्होंने दलील दी कि वह एक दूसरे के बिना रह नहीं सकतीं। जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया है।   

विज्ञापन


झज्जर जिले के एक गांव निवासी सुजाता व पटौदी क्षेत्र के एक गांव की कल्पना (काल्पनिक नाम) की दोस्ती तब हुई जब वे कक्षा 9 में पढ़ती थीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई। अब दोनों युवती हैं। 

शनिवार को पटौदी अदालत में दोनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदल दिया है। अब एक साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। कल्पना एक निजी कंपनी में काम करती है। वह पत्नी की भूमिका निभा रही है। वहीं, सुजाता पति के तौर पर है। इससे पहले दोनों ने शुक्रवार को सोहना के एक मंदिर में शादी की थी। 
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन ही पटौदी अदालत में पेश होकर शादी करने की जानकारी दी। हेलीमंडी चौकी में सादे कागज पर बयान दिया। इधर, पुलिस ने भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में समलैंगिक कानून में किए गए बदलाव को देखते हुए दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी है। 

अदालत के बाहर पहुंचे दोनों परिवार 
युवतियों के समलैंगिक विवाह की भनक लगते ही दोनों परिवारों के सदस्य अदालत के बाहर आ गए। सड़क पर हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस दोनों युवतियों को पीसीआर वाहन में बिठाकर थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें