फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लस्सी पीने से 23 लोग हुए बीमार, कंपनी के मैनेजर व कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर गर्मी से राहत के लिए लस्सी पीना लोगों को भारी पड़ गया। लस्सी पीने से दो महिलाओं समेत 23 लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन


सभी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी के काउंटर को बंद करवा कर जांच के लिए लस्सी का सैंपल लिया है।

पुलिस ने कंपनी के मैनजर और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेताजी सुभाष प्लेस कांप्लेक्स स्थित दूध उत्पादन कंपनी नोवा की लस्सी पीकर काफी लोग बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 लोग अस्पताल में भर्ती, चार की हालत नाजुक

च‌िक‌ित्‍सक
सभी को पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि बीमार होने वाले सभी लोग विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी हैं।

मैक्स अस्पताल में भर्ती लोगों की पहचान दिनेश, अमित, मनोज, अंजनी, अनुज, जयकिशन, नानक, अंकित, राहुल, दीपेश, जेके हंस, राजन खन्ना, नितिन, राजन, अब्दुल, इंद्रपाल, शमशेर, कृष्ण कुमार, शिवा, संतोष, रोहित, गीता और रमनदीप कौर के रूप में हुई है।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि लंच के दौरान बड़ी संख्या में लोग कांप्लेक्स स्थित नोवा के आउटलेट में आते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में भी लोग वहां पहुंचे और लस्सी पीने के बाद सभी कार्यालय चले गए।

कुछ देर बाद अचानक लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। बीमार लोगों को तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें